नए साल पर लोग बड़ी संख्या में मां नैना देवी के दर्शन करने पहुंचे

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  न्यू ईयर के मौके पर नैनीताल में आज बड़ी संख्या में लोग माँ नयना देवी के दर्शनों को पहुंचे और 2022 को अच्छा बनाने की मांग की । मंदिर पहुंचने वालों में डी.आई.जी.का परिवार और पर्यटक समेत स्थानीय लोग थे ।           नैनीताल के प्रतिष्ठित माँ नयना देवी मंदिर में आज सवेरे से […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

न्यू ईयर के मौके पर नैनीताल में आज बड़ी संख्या में लोग माँ नयना देवी के दर्शनों को पहुंचे और 2022 को अच्छा बनाने की मांग की । मंदिर पहुंचने वालों में डी.आई.जी.का परिवार और पर्यटक समेत स्थानीय लोग थे । 

         नैनीताल के प्रतिष्ठित माँ नयना देवी मंदिर में आज सवेरे से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। मौका था, नए साल के पहले दिन का । भक्त लोग वर्ष के पहले दिन भगवान के दर्शनों के लिए मंदिर पहुँचे ।

भक्तों ने माँ व अन्य देवी देवताओं से प्रार्थना अर्चना की । भक्तों ने राष्ट्र की खुशहाली समेत कोरोना से विश्व को बचाने की प्रार्थना की । भक्तों ने कहा कि उनको ईश्वर के दर्शनों के बाद पॉजिटिव एनर्जी आती है ।

उन्होंने कहा कि 2021 में उन्होंने बहुत कष्ट झेले हैं और ईश्वर से 2022 को ठीक करने के लिए प्रार्थना करने आए हैं । इस बीच कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस डी.आई.जी.नीलेश आनंद भरणे अपने परिवार के साथ मंदिर पर गए । उन्होंने कहा कि वीक ऐंड होने के कारण भीड़ बहुत अधिक है लेकिन उनकी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं । कहा कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा के लिए रूसी बाईपास पार्किंग से शटल सेवा दी जा रही है ।

Also Read This

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

Related Posts