सियासत : बीजेपी को बड़ा झटका। पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में दलबदल की राजनीति जोरों पर है। कभी कोई नेता किसी दल में तो कोई नेता किसी दल में आ जा रहे हैं।

दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह काजी निजामुद्दीन की मौजूदगी में भाजपा के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व विधायक का कांग्रेस में शामिल होना वास्तव में एक काफी बड़ी क्षति है। देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि इस दल बदल की राजनीति में कौन किसको मात देता है

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts