अपडेट : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 9 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में कपकपाती ठंड और बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड से एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के जनपदों के अधिकांश स्थानों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

प्रदेश के उच्च हिमालई क्षेत्रों पर अभी से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है तो वहीं, प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला भी जारी है। 

राजधानी देहरादून में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते ठंड का कहर और अधिक बढ़ गया है।

निचले इलाकों में बारिश से तामपान में भारी गिरावट दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। वहीं, आज मसूरी में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

पहाड़ी इलाकों में 2200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभाना है। 

कल उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। ऊंचाई में स्थित गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts