फिर महाराज की उपलब्धि पुस्तिका की एक घोषणा फ्रॉड साबित। निराश हुई जनता 2022 में देगी जवाब

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल मामला चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के कांडाखाल कौड़िया का है,जहाँ पर जनता द्वारा उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही सरकार से सड़क बनवाने की मांग की जाती आ रही है और सरकार भी हर बार सर्वे करवाती है आखिर सड़क कब कटेगी पता नहीं । सबसे बड़ी बात ये है कि […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

मामला चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के कांडाखाल कौड़िया का है,जहाँ पर जनता द्वारा उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही सरकार से सड़क बनवाने की मांग की जाती आ रही है और सरकार भी हर बार सर्वे करवाती है आखिर सड़क कब कटेगी पता नहीं ।

सबसे बड़ी बात ये है कि इस क्षेत्र से 2017 में हुए चुनाव में सबके ज्यादा वोट भाजपा को दिये थे,लगभग 90 प्रतिशत वोट भाजपा को गए थे, जिसका इनाम क्षेत्र को इसा मिला की आप भी दंग रह जाओगे।

पहला झटका:  सतपाल महाराज जी ने सड़क के लिए लगभग 2018 में हाँ कर दी थी, पीडब्ल्यूडी ने भी सर्वे दो बार किया।महाराज जी की उपलब्धि पुस्तिका के पेज नम्बर 8 के 17 नम्बर कॉलम में भी 36 लाख छप गए हैं पर धरातल पर अब तक कुटली की कच्चाक भी नही लगी। 

अब जब चुनाव नजदीक है और कह रहे हैं कि ढाई लाख दे रहे हैं, इससे सड़क कटवा लो तो पते की बात ये है कि उपरोक्त 36 लाख का क्या हुआ कहा गए 36 लाख।

तो इस संबंध में हमारे द्वारा माननीय मंत्री जी के जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क का पहला चरण पूरा हो चुका है, जिसमे वन विभाग राजस्व विभाग आदि से परमिशन जनता से परमिशन होती है वो हो गई है अब आगे कार्य किया जाएगा ।

दूसरा झटका: इसी पुस्तिका में मंदिर सौंदर्यकरण के 5 लाख भी छपे है वो भी गायब ,उसके बारे में कह रहे गलती से छप गया है ये 5 लाख भी गायब ।

वाह मंत्री जी कांडाखाल की जनता को आपने दो झटके दे दिए हैं। जनता इन झटकों को बर्दाश्त कर रही है और इन झटकों का असर भाजपा को 2022 में लगेगा।

इस सबन्ध में हमारे द्वारा सहायक अभियंता राहुल गुप्ता से जानकारी ली गई,तो उनका कहना है कि विभाग द्वारा शासन को उक्त मार्ग के लिए प्रस्ताव भेजा गया है जो अभी तक पास नही हुआ है ।

इसके बाद हमारे द्वारा पीडब्ल्यूडी के टैक्निकल विभाग के अधिकारी हरि विलास गुसाई से पूछा गया तो उनका कहना था कि उनके पास यदि स्वकीर्ति आई होती तो वे अब तक सड़क बना चुके होते ,कोई भी वित्तीय स्वीकृति इस मार्ग के लिए नही आई है ।

इस मामले में आम आदमी पार्टी के चौबट्टाखाल प्रत्याशी दिग्मोहन नेगी का कहना है कि महाराज की पूरी उपलब्धि पुस्तिका फ्रॉड साबित हो रही है । कांडा खाल की मंदिर सौंदर्यीकरण व सड़क मार्ग दोनों लापता हैं और जनता 2022 में महाराज को ही लापता कर देगी ।

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts