दुःखद : आतंकियों से मुठभेड़ में देश के लिए बलिदान हुआ पौड़ी का लाल।

अनुज नेगी कोटद्वार।जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए बलिदान हो गए। उनके बलिदान की सूचना मिलने के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है।  आठवीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान (28) के […]

अनुज नेगी

कोटद्वार।जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए बलिदान हो गए। उनके बलिदान की सूचना मिलने के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है। 

आठवीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान (28) के बलिदान की सूचना पिता बृजमोहन चौहान को गुरुवार दोपहर में मिली। सूचना मिलते ही पिता व माता बेसुध होकर गिर पड़े।

उनके पिता बृजमोहन चौहान को मिली तो उनके घर में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहीद अनिल चौहान की मई माह में शादी होने वाली थी,वह बीस वर्ष की आयु में सेना में भर्ती हो गये थे,बीते साल वह राष्ट्रीय राइफल्स में तीन वर्ष की सेवाएं देने के बाद आठवीं गढ़वाल राइफल्स में वापस आ गये थे।शहीद अनिल के पिता बृज मोहन सिंह चौहान भी सेना से रिटायर हैं तथा उनके बड़े भाई भी सेना में हैं।

सेना की ओर से बताया कि गुरुवार तड़के कश्मीर के राजौरी इलाके के मेंढर सेक्टर में आंतकियों से मुठभेड़ में अनिल चौहान को गोली लगी,जिससे वे देश के लिये शहीद हो गये।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts