सड़क पर मिला मृत गुलदार का शव

थराली विकास खण्ड में बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज थराली के देवसारी गांव में मोटर सड़क पर एक गुलदार मृत मिला। वन विभाग मृत गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय देवाल लें गया। गुलदार की मौत का कारण गुलदारों का आपसी संघर्ष माना जा रहा हैं।   […]

थराली विकास खण्ड में बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज थराली के देवसारी गांव में मोटर सड़क पर एक गुलदार मृत मिला।

वन विभाग मृत गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय देवाल लें गया। गुलदार की मौत का कारण गुलदारों का आपसी संघर्ष माना जा रहा हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की तड़के देवसारी के गिवाईगैर नामक तोक के ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचना दी कि देवसारी मोटर सड़क पर आवादी के बीचों-बीच एक गुलदार घायल आस्था में पड़ा हुआ है।

 सूचना मिलते ही मध्य पिंडर रेंज थराली के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने वन बीट ग्वालदम के बीट अधिकारी सहित अन्य वन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा किन्तु जबतक वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे गुलदार दमतोड़ चुका था।जिस पर वन विभाग के फोरिस्डगार्ड रघुवीर लाल टम्टा, कैलाश भट्ट उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए देवाल लें गए। 

रेंजर हरीश थपलियाल ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि शुक्रवार की देर रात से ही गुलदारो के बीच संघर्ष होने की बात कही गई। बताया जा रहा हैं कि संघर्ष के दौरान ही गुलदार के सड़क की पहाड़ी से गिर कर मौत हो गई हैं।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts