युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से की छेड़छाड़। मुकदमा दर्ज

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में नाबालिग को घर में अकेला देख एक युवक घर में घुसा । बालिका के घरवालों को बताने के बाद तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज । दूसरे पक्ष की तरफ से भी मारपीट और गाली गलौच का मुकदमा दर्ज कराया गया है ।       नैनीताल के तल्लीताल स्थित कृष्णापुर क्षेत्र […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल में नाबालिग को घर में अकेला देख एक युवक घर में घुसा । बालिका के घरवालों को बताने के बाद तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज । दूसरे पक्ष की तरफ से भी मारपीट और गाली गलौच का मुकदमा दर्ज कराया गया है ।

      नैनीताल के तल्लीताल स्थित कृष्णापुर क्षेत्र में एक युवक नशे की हालत में एक नाबालिग बालिका के घर में घुस गया । तल्लीताल थाने के एस.आई.त्रिवेणी प्रशाद जोशी ने बताया की बीती शाम जेल के समीप हल्द्वानी निवासी आरोपी पीड़ित बालिका के घर मे घुस गया । उस वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था । बालिका ने शाम को घर वालों के लौटने के बाद आरोपी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत की तो घर वालों ने तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज कराया । इसके इतर आरोपी ने भी शिकायतकर्ताओं के खिलाफ मारपीट और गालीगलौच का मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर मैजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी कर ली है ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts