हाईकोर्ट न्यूज : कोविड संक्रमण के कारण न्यायाधीश अलग अलग जगहों से सुरक्षित रहते हुए अधिवक्ताओं के साथ करेंगे ऑनलाइन सुनवाई

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऑनलाइन सुनवाई की नई व्यवस्था की है । इसके अनुसार न्यायाधीश अलग अलग जगहों से सुरक्षित रहते हुए अधिवक्ताओं के साथ ऑनलाइन सुनवाई करेंगे । उच्च न्यायालय प्रबंधन के अनुसार ये व्यवस्थाएं 10 जनवरी से 14 जनवरी तक लागू […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऑनलाइन सुनवाई की नई व्यवस्था की है । इसके अनुसार न्यायाधीश अलग अलग जगहों से सुरक्षित रहते हुए अधिवक्ताओं के साथ ऑनलाइन सुनवाई करेंगे ।

उच्च न्यायालय प्रबंधन के अनुसार ये व्यवस्थाएं 10 जनवरी से 14 जनवरी तक लागू रहेंगी । इसके अनुसार कोर्ट नंबर 1 में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा, कोर्ट नंबर 5 में वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, कोर्ट नंबर 6 में न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, कोर्ट नंबर 8 में न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक, ग्लेंथोर्न भवन में बनी कोर्ट में न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे, लाइब्रेरी हॉल में बनी कोर्ट में न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और ग्लेंथोर्न में ही बने दूसरे हॉल में न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा जरूरी मामलों की व्यवस्थाओं के अनुसार सुनवाई करेंगे।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts