गड़बड़झाला : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा परीक्षा परिणामों में किया भारी घोटाला

वन दरोगा परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ा छल हुआ  है । जिसके कारण प्रदेश का युवा हताश है और लगातार सोशल मीडिया पर जमकर इस घोटाले के लिए आवाज उठा रहा है। दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जुलाई माह 2021 में वन दरोगा परीक्षा कराई […]

वन दरोगा परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ा छल हुआ  है । जिसके कारण प्रदेश का युवा हताश है और लगातार सोशल मीडिया पर जमकर इस घोटाले के लिए आवाज उठा रहा है।

दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जुलाई माह 2021 में वन दरोगा परीक्षा कराई थी, जिसके रिजल्ट में भारी गड़बड़ घोटाला हुआ है। वन दरोगा परीक्षा परिणाम में एक ही परिवार में दो दो पद बांट दिए गए हैं ।

आप नीचे दिए गए इसके स्क्रीन शॉर्ट में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किए गए घोटालों को देख सकते हैं

वन दारोगा परीक्षा परिणाम में ऐसा किसी एक ही परिवार के लिए नहीं हुआ, ऐसे बहुत से परिवार हैं जिनके दो या तीन बच्चे वन दरोगा में पास हो गए। आखिर ऐसा कैसे संभव हुआ यह एक बड़ा सवाल बेरोजगार प्रदेश का युवा जोरो से उठा रहा है।

बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ किए जा रहे इस खिलवाड़ पर आखिर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग क्या संज्ञान लेती है यह देखना दिलचस्प होगा।

Also Read This

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

Related Posts