पुनर्वास विभाग टिहरी के अधिकारियों पर ठगी और घूसखोरी करने का आरोप

पुनर्वास विभाग टिहरी के अधिकारियों पर ठगी और घूसखोरी करने का गंभीर आरोप लगा हैं । पुनर्वास अवस्थापना खण्ड टिहरी / पुनर्वास विभाग टिहरी गढ़वाल में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षक विरेन्द्र उनियाल और राजस्व उपनिरीक्षक विनोद उनियाल इत्यादि द्वारा ग्रामीण कास्तकारो /विस्थापितो से  पात्रता / रजिस्ट्री के नाम पर ठगी और घुसखोरी की जा रही है और ग्रामीण कास्तकारो से हर कार्य के नाम पर ठगी कर रहे हैं ।

उक्त प्रकरण के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप और साथ ही साथ अजय/रोशन/और दिनेश द्वारा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल और पुलिस अधीक्षक टिहरी को शिकायत की गयी, जिसके क्रम में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल और पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा कार्यवाही के आदेश दिए गए है। साथ ही विभागीय विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts