चुनाव के मद्देनजर पुलिस जवानों ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च

दिनेशपुर ।  रिपोर्ट – विशाल सक्सेना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना पुलिस के जवानों ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला । इस दौरान लोगों को आचार संहिता , कोरोना गाइडलाइन सहित मतदान के लिए जागरूक किया । तो पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की […]

दिनेशपुर । 

रिपोर्ट – विशाल सक्सेना

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना पुलिस के जवानों ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला । इस दौरान लोगों को आचार संहिता , कोरोना गाइडलाइन सहित मतदान के लिए जागरूक किया । तो पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की ।

गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर अमित कुमार की अगुवाई में चुनाव के दृष्टिगत नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया । जिसमें थाना पुलिस की टीम एवं पैरा मिलिट्री फोर्स ने संयुक्त रूप से  नगर भर में मार्च पास्ट किया । फ्लैगमार्च थाना परिसर से प्रारंभ हुआ और नगर भर में भर में भ्रमण के बाद थाना परिसर में समाप्त हुआ । इस दौरान पुलिस ने अचार संहिता , कोविड कर्फ्यू का पालन करने का नगर वासियों को निर्देश दिया । तो विधानसभा चुनाव में मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया गया ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts