विधायक राम सिंह केड़ा ने वैदिक मंत्रोचारण कर किया बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के भीमताल में आज भीमताल के विधायक राम सिंह केड़ा ने बीजेपी कार्यालय का वैदिक मंत्रोचारण कर उद्घाटन किया गया।इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

       नैनीताल जिले में भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह केड़ा ने कुछ दिन पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी । 

विधायक ने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तराखंड में भाजपा की बहुमत से जीत होगी और सरकार बनेगी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में अभी तक टिकट का बंटवारा नहीं हो सका है, फिलहाल भाजपा में टिकट को लेकर कई अन्य दावेदार भी हैं जो टिकट की आस में बैठे हैं ।

 अब देखना यह होगा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व किस पर दांव लगाता है। फिलहाल विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल में कार्यालय खोलकर चुनाव की अनुपचारिक शुरुवात कर दी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts