निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्यवाही। एसएसपी ऊधम सिंह नगर को पद से हटाया

उत्तराखंड में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के वर्तमान एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर को पद से हटाते हुए डीआईजी पीएसी,उपनिदेशक सतर्कता बरिंदर जीत सिंह को ऊधम सिंह नगर एसएसपी के पद पर भेजा है। माना जा रहा कि रुद्रपुर में चुनाव से पूर्व हुई गौवंश पशुओं की हत्या […]

उत्तराखंड में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के वर्तमान एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर को पद से हटाते हुए डीआईजी पीएसी,उपनिदेशक सतर्कता बरिंदर जीत सिंह को ऊधम सिंह नगर एसएसपी के पद पर भेजा है।

माना जा रहा कि रुद्रपुर में चुनाव से पूर्व हुई गौवंश पशुओं की हत्या के मामले में लापहरवाही पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है।

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क मोड पर है। वहीं चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए डीआईजी बरिंदरजीत सिंह को फिर एक बार ऊधम सिंह नगर का एसएसपी बनाया गया है।

बता दें डीआईजी बरिंदरजीत सिंह पूर्व में भी ऊधम सिंह नगर के एसएसपी रह चुके हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की सख्ती के चलते यह कदम उठाया गया है। वहीं अब जिले की कमान आईपीएस बरिंदरजीत सिंह के हाथों में रहेगी।

Also Read This

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

Related Posts