निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात होने वाले कर्मचारियों को कोविड-19 डबल डोज संबंधी प्रमाण पत्र देने के दिए निर्देश

रिपोर्ट—– महेश चंद पंत  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री युगल किशोर पन्त ने बताया कि आगामी तिथियों में सम्पूर्ण राज्य में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 प्रस्तावित है। निर्वाचन के दृष्टिगत अधिकाशतः अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगाई जानी अपरिहार्य है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में बढ़ते कोविड-19 के नये संस्करण ‘ओमिक्रोन’ जो कि तेजी से फैलने […]

रिपोर्ट—– महेश चंद पंत

 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री युगल किशोर पन्त ने बताया कि आगामी तिथियों में सम्पूर्ण राज्य में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 प्रस्तावित है। निर्वाचन के दृष्टिगत अधिकाशतः अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगाई जानी अपरिहार्य है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में बढ़ते कोविड-19 के नये संस्करण ‘ओमिक्रोन’ जो कि तेजी से फैलने की क्षमता रखता है, पर डब्ल्यू0 एच0 ओ0 ने गम्भीर चिंता प्रकट की है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नये संस्करण ‘ओमिक्रोन’ से बचाव के दृष्टिगत एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सम्पादनार्थ आवश्यक है कि जनपद में स्थापित समस्त राजकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कोविड टीकाकरण करा लिया गया हो।

       जिलाधिकारी श्री पन्त ने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष/ विभागाध्यक्ष/ समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आपके कार्यालय क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा डबल डोज कोविड टीकाकरण करा लिया गया है, इस आशय का प्रमाण पत्र मुख्य कोषाधिकारी ऊधम सिंह नगर को उपलब्ध कराते हुए अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों का माह जनवरी 2022 का वेतन आहरित किये जाने की संस्तुति आपके द्वारा की जाएगी।

Also Read This

सीवर लाइन बंद होने से गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में 35 से अधिक परिवार परेशान, घरों पर मंडरा रहा खतरा

रिपोर्ट: लोकेंद्र रावत, गोपेश्वर, चमोलीचमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में नमामि गंगे परियोजना की सीवर लाइन बंद होने से 35 से अधिक...

गजब: डिजिटल इंडिया के दौर में यह गांवकर रहा मोबाइल नेटवर्क का इंतजार

गिरीश चंदोलाचमोली । डिजिटल इंडिया के दौर में जहां देश के अंतिम छोर तक मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के दावे किए जा रहे...

Related Posts