शनिवार को पूर्णता बंद रहेगा हल्द्वानी का बाजार।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में शनिवार को बाजार पूर्णतः बंद रखने का फैसला लिया गया है । शनिवार को सवेरे 11 बजे तक अति आवश्यकीय सेवाओं के लिए ही दुकानें खोली जाएंगी।         नैनीताल जिले के घनी आबादी वाले हल्द्वानी में इस शनिवार से बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है । इस […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में शनिवार को बाजार पूर्णतः बंद रखने का फैसला लिया गया है । शनिवार को सवेरे 11 बजे तक अति आवश्यकीय सेवाओं के लिए ही दुकानें खोली जाएंगी। 

       नैनीताल जिले के घनी आबादी वाले हल्द्वानी में इस शनिवार से बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है । इस दौरान बाजार के साथ शनि बाजार भी बंद रहेगी । आज सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय में व्यापारी नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है ।

बताया गया है कि शनिवार को दूध, दही, अखबार, गैस आदि सवेरे 11 बजे तक मिल सकेगा जबकि गैस, पैट्रोल, डीजल, मैडिकल आदि की दुकानें पूरे दिन खुली रहेंगी । सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया  हल्द्वानी में बढ़ते संक्रमण के कारण 25 मिनी कंटेंमेंट जॉन बनाए गए हैं । यहां लॉक डाउन की स्थिति को रोकने के लिए ऐसा फैसला आपसी सहमति से लिया गया है । उन्होंने बताया कि व्यापारियों के साथ हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है कि शनिवार को बाजार को बंद रखा जाएगा । ऐसा इसलिए किया जा रहा है तांकि कोरोना के बढ़ते मामलों और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके । इस पहल में व्यापारियों ने भी पूरा साथ देना का वादा किया है ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts