बड़ी खबर : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र नहीं लड़ना चाहते चुनाव। जेपी नड्डा को लिखा पत्र

2022 विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में राष्ट्रीय पार्टियां प्रत्याशी को टिकट वितरण करने की प्रक्रिया में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर चुनाव ना लड़ने की इच्छा जताई है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं।राज्य में फिर से भाजपा की सरकार लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं इसलिए उन्हें इस बार चुनाव नहीं लड़ाया जाए। 

अब देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts