कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता का नैनीताल में हुआ स्वागत

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष सरिता आर्या का नैनीताल पहुंचने पर स्वागत किया गया । सरिता के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हेम आर्या का भी स्वागत किया गया ।       नैनीताल के एक निजी होटल में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष सरिता आर्या का नैनीताल पहुंचने पर स्वागत किया गया । सरिता के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हेम आर्या का भी स्वागत किया गया ।

      नैनीताल के एक निजी होटल में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता लेकर आई सरिता आर्या और हेम आर्या का बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया । सरिता और हेम को पुष्प गुच्छ और मालार्पण कर सम्मान दिया गया। सरिता आर्या ने देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी जॉइन करवाई थी। हेम आर्या ने यशपाल आर्या और संजीव आर्या के बीजेपी से कांग्रेस में जाते ही कांग्रेस से बीजेपी में घर वापसी की थी।

       मीडिया से बात करते हुए सरिता आर्या ने 

प्रियंका गांधी और कांग्रेस पर महिलाओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रियंका गांधी का नारा “मैं लड़की हूँ, मैं लड़ सकती हूँ” को खोखला बताया और कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड में महिलाओं को उपेक्षित किया है, इसी कारण से वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई है। सरिता ने कहा अगर पार्टी उन्हें या किसी दूसरे को नैनीताल विधानसभा से टिकट देती है तो सभी लोग मिलकर उसे जिताने का काम करेंगे। 

   वहीं 20 साल भाजपा और 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए हेम आर्या की बीजेपी में घर वापसी हुई है। उन्होंने उनके द्वारा क्षेत्र में 5 साल किये कार्यो का हवाला देते हुए बीजेपी से टिकट मिलने के साथ जीत का भरोसा दिलाया है। हेम आर्या भी उनके अलावा किसी अन्य व्यक्ति को टिकट दिए जाने पर मिलकर जिताने की बात कर रहे हैं। हेम ने विधानसभा चुनाव में 20 से 25 हज़ार वोटों से जीत की बात भी कही।

Also Read This

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

Related Posts