टिकट कटने पर मुन्नी देवी शाह नाराज।निर्दलीय चुनाव लड़ने की भरी हुंकार

रिपोर्ट/ गिरीश चंदोला थराली सीट से विधायक रही मुन्नी देवी शाह का भाजपा से टिकट कटने को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा टिकट क्यों काटा गया मैं यह पूछना चाहती हूं। मैंने विधायक रहते हुए क्षेत्र के विकास में ऐतिहासिक कार्य कीये,जो आगे चलकर मील का पत्थर साबित होंगे। उतना ही नहीं मैंने केंद्र व […]

रिपोर्ट/ गिरीश चंदोला

थराली सीट से विधायक रही मुन्नी देवी शाह का भाजपा से टिकट कटने को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा टिकट क्यों काटा गया मैं यह पूछना चाहती हूं।

मैंने विधायक रहते हुए क्षेत्र के विकास में ऐतिहासिक कार्य कीये,जो आगे चलकर मील का पत्थर साबित होंगे।

उतना ही नहीं मैंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया, विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं पूरी जनता मेरे थी। 

उन्होंने अपने ही संगठन एवं भाजपा पृष्ठभूमि के लोगो पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा के टिकट को लेकर इनके द्वारा पार्टी को 2 करोड़ रुपये दिए गए हैं और उनका टिकट तय है।

 लगातार यह बात कही जा रही थी ।साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को अगर थराली सीट पर टिकट ही बदलना था तो भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता को देते उन्होंने पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है और कहा कि वर्तमान प्रत्याशी पैसे से टिकट तो खरीद सकते हैं लेकिन थराली की ईमानदार जनता का वोट नहीं खरीद सकते।

मुन्नी देवी शाह ने कहा कि हाईकमान ने कांग्रेस पृष्ठभूमि के व्यक्ति को टिकट दिया है।भाजपा के अन्य लोग भी टिकट मांग रहे थे। लेकिन उनको टिकट न देकर कांग्रेस पृष्ठभूमि के व्यक्ति को टिकट मिला है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।मैने लगातार क्षेत्र में तमाम कार्य किए हैं।जनता का साथ मिल रहा है।मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगी।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts