गांव में हाथियों का झुंड पहुंचने से मचा हड़कंप

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में हाथियों का झुण्ड पहुंचने से हड़कंप मच गया है । वन विभाग ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ढोल नगाड़े बजाकर हाथियों के दल को खदेड़ा ।         नैनीताल जिले के ज्यूलिकोट स्थित देवीधुरा में रात हाथियों का झुण्ड घुस गया । ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में हाथियों का झुण्ड पहुंचने से हड़कंप मच गया है । वन विभाग ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ढोल नगाड़े बजाकर हाथियों के दल को खदेड़ा ।

        नैनीताल जिले के ज्यूलिकोट स्थित देवीधुरा में रात हाथियों का झुण्ड घुस गया । ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वन विभाग को सूचित किया । हाथियों के गांव तक घुस जाने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई । ग्रामीणों ने गांव से जंगल की तरफ लगे क्षेत्र में खड़े होकर ढोल नगाड़े बजाए और टिन के कंटर पीटकर जोर की ध्वनि निकाली जिससे हाथियों का झुण्ड गांव में घुसने से कुछ देर तक रुक गया । रात लगभग एक बजे वन विभाग की टीम के नौ सदस्य भी घटनास्थल पहुंचे जिन्होंने हाथियों के झुंड को भागना शुरू कर दिया । बताया गया कि झुण्ड में दो नर हाथी, दो मादा और दो शावक आए थे । रातभर की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम और ग्रामीण हाथियों को सवेरे साढ़े नौ बजे तक गांव से दूर भाग सके । इससे पहले भी कॉर्बेट पार्क क्षेत्र से हाथी लगभग 15 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में आए थे और तीन वर्ष पूर्व ज्यूलिकोट के चोपड़ा गांव में आ धमके थे, जिन्हें इसी तरह भगाया गया था। हाथियों से गांव में किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है । ये क्षेत्र नैनीताल शहर से महज 13 किलोमीटर की दूरी पर है ।

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts