बड़ी खबर : कांग्रेस को झटका। किशोर ने थामा कमल

कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त किए जाने के बाद किशोर उपाध्याय ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया है। 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी से अगले 6 सालों के लिए बर्खास्त कर दिया है। दरअसल लंबे समय से चर्चा थी कि किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जिसके मद्देनजर कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस आलाकमान ने किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी दायित्वों से हटा दिया था। तो वहीं, आज 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

भाजपा मुख्यालय में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किशोर उपाध्याय को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts