प्रेस वार्ता के दौरान बहारी कहे जाने पर बोले हरीश रावत”लड़ाई उत्तराखंड और उत्तराखड़ियात को बचाने की”

स्टोरी(कमल जगाती, लालकुआं):-  उत्तराखंड के लालकुआं में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं क्षेत्र में बाहरी कहे जाने पर जवाब देते हुए कहा कि लड़ाई उत्तराखंड और उत्तराखड़ियात को बचाने की है । उत्तराखंड हमारे साथ खड़ा होना चाह रहा है, लेकिन लालकुआं के कुछ संकीर्ण प्रवृति के […]

स्टोरी(कमल जगाती, लालकुआं):- 

उत्तराखंड के लालकुआं में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं क्षेत्र में बाहरी कहे जाने पर जवाब देते हुए कहा कि लड़ाई उत्तराखंड और उत्तराखड़ियात को बचाने की है ।

उत्तराखंड हमारे साथ खड़ा होना चाह रहा है, लेकिन लालकुआं के कुछ संकीर्ण प्रवृति के लोग अलग ही राग अलाप रहे हैं । अब भाजपा का जन्मस्थान खोजना होगा, ये तो अंग्रेजों की गोद में पैदा हुई थी ।

     उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो प्रदेश में क्रांतिकारी भूमि सुधार होगा, जो जिस भूमि में काबिज है उसका उसे मालिकाना हक मिलेगा । इससे एक लाख पिछत्तर हजार लोग लाभान्वित होंगे जिसमें लालकुआं के लोग भी शामिल हैं।

आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान पर बोलते हुए हरीश रावत ने कहा कि वो जगह जगह सरकारी भूमि में आवारा पशु ग्रह बनाएंगे और इक्छुक बेरोजगारों को नीतिगत तरीके से उसमें काम देंगे । अंत मे उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य एक ऐसी सरकार बनाने का है जो पलायन और बेरोजगारों को खत्म करे और गरीबों को लाठी का सहारा देने का काम करे ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts