विधायक प्रत्याशी संजीव आर्या के समर्थन में 600 लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में विधायक प्रत्याशी संजीव आर्या के समर्थन में 600 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इसमें नागर पालिका सभसाद सपना बिष्ट, डी.एस.ए.महासचिव अजय साह और सोनू बिष्ट के साथ कुछ और गणमान्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की ।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए आज नैनीताल से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने एक जनसभा को संबोधित किया। मल्लीताल के राम सेवक सभा प्रांगण में आयोजित

कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रत्याशी संजीव ने कहा कि नैनीताल के सामरिक मुद्दों और उनके निस्तारण के लिए उन्होंने जो कार्य किया है जनता उसे ध्यान में रखते हुए उन्हें विजय बनाएगी।

कांग्रेस के जनसभा कार्यक्रम में जनता की भारी भीड़ के बीच कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने सम्बोधित किया।  नगर पालिका सभासद सपना बिष्ट, डी.एस.ए.के पूर्व महासचिव अजय साह और सोनू बिष्ट समेत लगभग 600 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मीडिया से बात करते हुए संजीव आर्य ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा डरी हुई है । इसी लिये जगह-जगह उनका दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नैनीताल की जनता प्रबुद्ध है और वो सही और गलत में फर्क करना जानती है, इसलिए कांगेस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है और राज्य में जनता कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts