हादसा : खाई में गिरी अनियंत्रित मैक्स। 10 से ज्यादा की मौत

चम्पावत जिले से दर्दनाक सड़क हादसे में 10 से ज्यादा लोगों को मौत हो गई । मामला, सुखीढांग रीठा साहिब (सूखीढांग-डांडा मीनार) मोटर मार्ग का है । जहां पर बारात की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई है।  टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से […]

चम्पावत जिले से दर्दनाक सड़क हादसे में 10 से ज्यादा लोगों को मौत हो गई ।

मामला, सुखीढांग रीठा साहिब (सूखीढांग-डांडा मीनार) मोटर मार्ग का है । जहां पर बारात की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई है। 

टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

 मृतको का नाम

 

लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह

केदार सिंह पुत्र दान सिंह

ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह

उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह

पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह

भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह

पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह

बसंती देवी

श्याम लाल पुत्र दानी राम

विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम

हीरा सिंह पुत्र उमेद सिंह

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts