श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विभाग के 3 छात्रों ने क्वालीफाई किया जेआरएफ नेट का एग्जाम

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे शिक्षा के लिए अग्रणी माहौल और छात्रों के उज्जवल भविष्य निर्माण के तहत शिक्षकों के मार्ग निर्देशन मे वर्ष 2022 की नेट परीक्षा के परिणाम में योग विभाग के 3 छात्रों ने जे आर एफ, नेट क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया |  इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों […]

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे शिक्षा के लिए अग्रणी माहौल और छात्रों के उज्जवल भविष्य निर्माण के तहत शिक्षकों के मार्ग निर्देशन मे वर्ष 2022 की नेट परीक्षा के परिणाम में योग विभाग के 3 छात्रों ने जे आर एफ, नेट क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया |

 इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों ने योग विज्ञान विभाग में कार्यरत अपने शिक्षकों को दिया| 

इस अवसर पर श्रद्धेय श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने  छात्रों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित किया| चयनित छात्रों में पूजा बोरा शोधार्थी योग विभाग, पूर्वा जेन, गर्वित चौधरी एमएससी तृतीय सत्र के छात्र सम्मिलित है|

इस उपलब्धि पर संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर सरस्वती काला ने इस गौरवान्वित उपलब्धि से सभी छात्रों को बेहतर भविष्य बनाने की सलाह दी |

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष योग विभाग प्रोफ़ेसर कंचन जोशी और विश्व विद्यालय परिवार ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की|

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts