पॉलिथीन हटाओ अभियान : स्थानीय प्रशासन ने काटे प्लास्टिक थैलियां रखने व बेचने वाले 9 लोगों के चालान।

रिपोर्ट नीरज उत्तराखंडी  पुरोला/25 फरवरी (स ह) पुरोला नगर क्षेत्र में पॉलिथीन हटाओ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन व नगर पंचायत ने संयुक्त अभियान चलाकर कई व्यापारियों के चालान काटे। पर्यावरण को प्लास्टिक से हो रहे नुकसान की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण व पॉलिथीन […]

रिपोर्ट नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला/25 फरवरी (स ह)

पुरोला नगर क्षेत्र में पॉलिथीन हटाओ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन व नगर पंचायत ने संयुक्त अभियान चलाकर कई व्यापारियों के चालान काटे।

पर्यावरण को प्लास्टिक से हो रहे नुकसान की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण व पॉलिथीन उन्मूलन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को पुरोला नगर पंचायत के अंतर्गत मुख्य बाजार,कुमोला रोड,मोरी रोड,मंदिर मार्ग आदि जगहों पर दुकानों,होटलों,ढाबों,सब्जी दुकानों आदि में छापेमारी कर प्लास्टिक की थैलियों में सामान विक्रय करने व प्लास्टिक थैलियों को बेचने वालों का चालान काटा गया।

वही सभी दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने को लेकर स्पस्ट निर्देश दिए गए।

संयुक्त टीम में तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।पुरोला नगर क्षेत्र में प्लास्टिक थैलियां रखने व बेचने वाले 9 लोगों के चालान काटे गए हैं।साथ ही भविष्य में किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान में पॉलिथीन पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।

वही दूसरी ओर पुरोला बाज़ार में लगने वाले बसन्तोत्सव व विकास मेले को सुरु करने को लेकर उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने व्यापारियों के साथ संयुक्त बैठक कर चर्चा की मेले को लेकर बैठक में व्यापारियों ने अपने सुझाव रखते हुए भविष्य में बसन्तोत्सव मेले में सुरु में ही नगर पंचायत व प्रशासन के माध्यम से सुरक्षा,यतायात एवं मेले की निश्चित अवधि को लेकर व्यापार मंडल के साथ संयुक्त बैठक कर स्पस्ट गाइड लाइन बनाने पर जोर दिया। 

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी सहित,उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी,व्यापारमंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान,महामंत्री अंकित पंवार,उपेंद्र असवाल,अमीचन्द शाह,राकेश पंवार,अरविंद खंडूड़ी आदि व्यापारी मौजूद थे।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts