नैनीताल में मौसम की सातवीं बर्फ़बारी ने बढ़ायी ठंड।पर्यटकों के चेहरे पर दिखी खुशी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के नैनीताल में मौसम की सातवीं बर्फ़बारी ने ठण्ड बड़ा दी है । बर्फ की हल्की फुंहारों ने पर्यटकों के चेहरे पर हंसी ला दी है । पर्यटक बर्फ और बरसात का आनंद उठाते दिख रहे हैं ।

नैनीताल के उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में इस शीतकाल की सातवीं बर्फ़बारी शुरू हो गई है । नैनीताल में स्नो व्यू, बिड़ला चुंगी, सात नंबर, टांकी बेंड, हिमालय दर्शन, और डार्थी पीक में बर्फ़बारी हो रही है । इसके अलावा मॉल रोड, मल्लीताल और तल्लीताल बाजार के साथ स्टोन ले, चार्टन लॉज, भोटिया बाजार, पंत पार्क आदि में बरसात हो रही है । हिमालय दर्शन के एक वीडियो में बर्फ़बारी के बीच पर्यटक आनंद ले रहे हैं । पर्यटक मॉल रोड में पड़ रही बरसात का भी आनंद ले रहे हैं ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts