डबल मर्डर : अवैध संबंधों के चलते पत्नी और सास को पाठल से काटा

उत्तराखंड में लगातार बढ़ती हत्या क्षेत्रों में सनसनी फैली हुई है । ताजा मामला उधम सिंह नगर मोहल्ला नत्था का है। जानकारी के अनुसार, अवैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर का ताला लगाकर वह अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया।  […]

उत्तराखंड में लगातार बढ़ती हत्या क्षेत्रों में सनसनी फैली हुई है । ताजा मामला उधम सिंह नगर मोहल्ला नत्था का है।

जानकारी के अनुसार, अवैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर का ताला लगाकर वह अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया। 

मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल नाथ उर्फ सोनूनाथ की पहली पत्नी अपने पति के अवैध संबंधों के चलते उसे छोड़कर चली गई थी। उसने उससे तलाक ले लिया था।

जसपुर में आठ वर्ष पूर्व सोनू नाथ ने गांव टांडा अफजल ठाकुरद्वारा निवासी निशु से प्रेम विवाह किया था। उसकी पहली पत्नी से हुई बेटी स्तुति नौ वर्ष उनके साथ ही रहती थी। नीशु से उसके दो बेटे ओम और स्पर्श है। आरोप है कि सोनूनाथ अक्सर लड़कियों को घर पर लाता रहता था। उसकी पत्नी निशु इस पर एतराज करती थी। लड़ाई झगड़ा होता रहता था।

झगड़ा शांत कराने के लिए अपनी मां को भी साथ लाई थी नीशु एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी जब किसी काम से बाजार गई थी। तब सोनू फिर एक युवती को घर लाया था। इस पर दोनों की काफी लड़ाई झगड़ा और मारपीट हुई थी। इसके बाद निशु अपने बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। फिर शनिवार की शाम को उसकी पत्नी नीशु अपने बच्चों के साथ अपनी मां जयंती देवी को भी अपने साथ ले आई थी।

उसे आशंका थी कि उसका पति फिर से उससे झगड़ा करेगा। इसलिए झगड़ा शांत कराने के लिए अपनी मां को भी साथ लाई थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि देर रात को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद सब सो गए थे। सुबह जब सब सोए हुए थे तो उसने अपनी पत्नी और सास की पाटल मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

सुबह ही उसने अमरोहा में अपनी बहन सोनिया के घर पहुंच कर बहन को बताया कि वह अपनी पत्नी और सास को पाठल से मार कर आया है। वहां अपने बच्चों को छोड़कर पुलिस और रिश्तेदारों को सूचना देने की बात कहकर फरार हो गया। 

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts