बड़ी खबर : UKSSSC परीक्षा में फर्जीवाड़े का आरोपी मुन्नाभाई गिरफ्तार

उत्तराखंड में यूकेएसएससी परिक्षा में हुए फर्जीवाड़ा का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने बताया है कि एलटी और डाटा ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा में मुन्नाभाई बनकर दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने वाले आरोपी शिक्षक को बरेली से गिरफ्तार की किया गया है। ये गिरफ्तारी रुद्रपुर कोतवाली […]

उत्तराखंड में यूकेएसएससी परिक्षा में हुए फर्जीवाड़ा का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने बताया है कि एलटी और डाटा ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा में मुन्नाभाई बनकर दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने वाले आरोपी शिक्षक को बरेली से गिरफ्तार की किया गया है। ये गिरफ्तारी रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना 2019 की है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी और कनिष्क सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर की लिखित परीक्षा कराई थी। जिसमें 22 लोगों को फर्जी अभ्यर्थियों के माध्यम से परीक्षा दिलवाने का मामला सामने आया था। 

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में फर्जीवाड़े का सिलसिला फार्म भरने के साथ ही शुरू हो गया था। 22 लोगों का आवेदन पत्र लगभग एक साथ भरा गया, जिसमें सभी में एक ही ई-मेल आईडी का प्रयोग किया गया। मामला पकड़ में आने के बाद आयोग ने सभी 22 लोगों का रिजल्ट रोक दिया था। इस मामले का खुलासा होने के बाद अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा उधम सिंह नगर के रुद्रपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts