हत्या : डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा को सहपाठी ने मारी गोली।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां  गुरूवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कालेज की डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि छात्रा कॉलेज हॉस्टल के बाहर एक दुकान से समान खरीद रही थी,तभी उसके सहपाठी ने […]

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां  गुरूवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कालेज की डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि छात्रा कॉलेज हॉस्टल के बाहर एक दुकान से समान खरीद रही थी,तभी उसके सहपाठी ने गोली मारदी। जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई है। मामले से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तालाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतिका की पहचान वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णाननगर ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई। वंशिका देहरादून के सिद्धार्थ कॉलेज से डी फार्मा कर रही थी। और यहां दून में कालेज हास्टल में रहती थी। गुरुवार शाम अपनी सहेली ममता के साथ कालेज हास्टल के बाहर एक दुकान में समान खरीद रही थी। तभी सहपाठी आदित्य तोमर निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून अपनी बाइक पर वहां पहुंचा और छात्रा वंशिका को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगा।

वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी और बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया। वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला प्रेम-प्रसंग का बता रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तालाश में जुट गई है। साथ ही युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जवान बेटी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts