खुशखबरी: डीएलएड और टीईटी कर चुके शिक्षकों को परमानेंट करने की प्रक्रिया शुरू

डीएलएड और टीईटी की शैक्षिक योग्यता पूरी कर चुके 306 शिक्षामित्रों को परमानेंट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। सरकार की हरी झंडी के बाद शिक्षा विभाग हाईकोर्ट के आदेश पर सशर्त नियुक्त किए गए शिक्षा मित्रों को चिह्निकरण कर कर रहा है। इन शिक्षा मित्रों को परमानेंट सहायक अध्यापक के समान वेतन तो मिल […]

डीएलएड और टीईटी की शैक्षिक योग्यता पूरी कर चुके 306 शिक्षामित्रों को परमानेंट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। सरकार की हरी झंडी के बाद शिक्षा विभाग हाईकोर्ट के आदेश पर सशर्त नियुक्त किए गए शिक्षा मित्रों को चिह्निकरण कर कर रहा है। इन शिक्षा मित्रों को परमानेंट सहायक अध्यापक के समान वेतन तो मिल रहा है, लेकिन अब तक वो परमानेंट नहीं हो पाए हैं।

सूत्रों के अनुसार पिछले साल शिक्षा निदेशालय ने शैक्षिक योग्यता पूरी कर चुके शिक्षा मित्रों केा परमानेंट करने की शासन से सिफारिश की थी। सरकार की अनुमति के बाद विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम चरण में सभी शिक्षा मित्रों की जिलावार सूची तैयार की जा रही है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद विधिवत रूप से परमानेंट कर दिया जाएगा।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts