महिलाओं के लेक सिटी वैलफेयर क्लब ने मनाया होली महोत्सव।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में होली से पहले होली महोत्सव के तहत रखी गई बैठकी होली में महिलाओं के ठुमकों ने सभी को आकर्षित कर दिया । जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी ।       सरोवार नगरी नैनीताल में महिलाओं के लेक सिटी वैलफेयर क्लब ने आज मल्लीताल के एक […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में होली से पहले होली महोत्सव के तहत रखी गई बैठकी होली में महिलाओं के ठुमकों ने सभी को आकर्षित कर दिया । जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी ।

      सरोवार नगरी नैनीताल में महिलाओं के लेक सिटी वैलफेयर क्लब ने आज मल्लीताल के एक होटल में बैठकी होली का आयोजन किया था । क्लब से जुड़ी दर्जनों महिलाओं ने महोत्सव में गाने बजाने और नाच कर खूब आनंद उठाया । महिलाओं ने झनकारो झनकारो, मेरा रंगीलो देवर घर आए, आज बिरज में होली है रसिया समेत होली के कई गानों में डांस कर इंजॉय किया । सभासद प्रेमा अधिकारी ने कहा की होली का त्योहार लोगों के दिलों को एक करता है । इस त्यौहार को बड़े प्यार और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। कार्यक्रम में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts