हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर बने लालतप्पड़ फ्लाईओवर में आई दरार। जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर के निर्माण में गुणवत्ता की कमी लगातार सामने आ रही हैं।  नेपाली फार्म फ्लाईओवर के बाद अब लालतप्पड़ फ्लाईओवर में भी बड़ी दरारें देखी गयी हैं। इससे पहले नेपाली फार्म फ्लाई ओवर में गड़बड़ी सामने आने के बाद इसे चार दिन तक यातायात के लिए बंद रखा गया और पुल […]

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर के निर्माण में गुणवत्ता की कमी लगातार सामने आ रही हैं। 

नेपाली फार्म फ्लाईओवर के बाद अब लालतप्पड़ फ्लाईओवर में भी बड़ी दरारें देखी गयी हैं। इससे पहले नेपाली फार्म फ्लाई ओवर में गड़बड़ी सामने आने के बाद इसे चार दिन तक यातायात के लिए बंद रखा गया और पुल व सड़क को दुरुस्त किया गया।

लालतप्पड़ फ्लाईओवर से रैलिंग भी गायब है, जिससे बड़ी अनहोनी हो सकती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर बेपरवाह बने हुए हैं। 

पुल और एप्रोच रोड़ के बीच आया गैप साफ देखा जा सकता है। एप्रोच वाल के कनेक्ट पैनल्स (ब्लाक)अपनी जगह छोड़ रहे हैं और दीवार में झुकाव साफ देखा जा सकता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 72 पर बड़कोट-ऋषिकेश वन्यजीव गलियारे पर बने इस फ्लाईओवर पर एक साल पहले यातायात शुरू हुआ था। तब भी इसमें गड़बड़ी सामने आई थी, जिसे बाद में दुरुस्त कर लिया गया था। चौकानें वाली बात यह है कि तमाम खामियां सामने आने के बाबजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इन पर पर्दा डालने का काम कर रहा है। हाल ही में इस पुल की डामर भी धंस गयी थी। 

देखना यह होगा कि इस फ्लाईओवर की यह दरारे अधिकारी कब तक ठीक कराने में सक्षम होते हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts