दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरा ट्रक। दो की मौत, आठ घायल,एक लापता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति लापता चल रहा है। जिसकी खोजबीन का कार्य जारी है।   जानकारी के मुताबिक आज सुबह साढ़े 6 बजे रुड़की से नौगांव-बड़कोट की ओर आ […]

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति लापता चल रहा है। जिसकी खोजबीन का कार्य जारी है।

 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह साढ़े 6 बजे रुड़की से नौगांव-बड़कोट की ओर आ रहा एक ट्रक संख्या- यूके-07CA-7244 रिखाऊ खड्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना के बाद SDRF बडकोट, फायर ब्रिगेड बड़कोट, डामटा पुलिस तथा 108 आपातकालीन सेवा उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए।

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत 11 लोग सवार थे। जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 8 घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी डामटा ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। एक व्यक्ति लापता चल रहा है। जिसकी घटनास्थल पर ढूढ़खोज चल रही है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts