बड़ी खबर : प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई 69 विधायकों को शपथ।

उत्तराखंड विधानसभा में आज नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। आपको बता दे कि प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।  पहले प्रोटेम स्पीकर की शपथ राजभवन बंशीधर भगत ने राज्यपाल से ली, जिसके बाद बंशीधर भगत विधानसभा पहुंचे और 11:00 बजे से उन्होंने विधायकों को शपथ दिलाना शुरू किया। आपको बता दे […]

उत्तराखंड विधानसभा में आज नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। आपको बता दे कि प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

 पहले प्रोटेम स्पीकर की शपथ राजभवन बंशीधर भगत ने राज्यपाल से ली, जिसके बाद बंशीधर भगत विधानसभा पहुंचे और 11:00 बजे से उन्होंने विधायकों को शपथ दिलाना शुरू किया।

आपको बता दे की शपथ दिलाने के बाद प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने कहा कि 70 विधायकों में से 69 विधायकों ने विधायकी शपथ ली ,जबकि किच्छा से चुने गए विधायक तिलक राज बेहड़ शपथ लेने नहीं पहुंचे। जब वह शपथ लेने नहीं पहुंचे तो प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने फोन पर तिलकराज बेहड़ से बात की।तिलकराज बेहड़ ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही  और बंशीधर भगत ने उनके स्वास्थ्य का हाल भी जाना।

 वहीं बंशीधर भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि 69 विधायकों में से 5 विधायकों ने संस्कृत में शपथ ली, जबकि टिहरी से चुनकर आए विधायक किशोर उपाध्याय ने पहले गढ़वाली में शपथ ली, जिसके बाद उनको हिंदी में शपथ दिलाई गई।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts