बड़ी खबर : कल से देना होगा 10 फीसदी ज्यादा टोल टैक्स। जानिए नयी रेट लिस्ट

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बीच आम आदमी के लिए एक और बुरी खबर है। जी हां अब अप्रैल माह से टोल का दाम भी बढ़ेगा।  पहले ही लोग पेट्रोल और डीजल के दाम सुनकर रो रहे हैं, ऊपर से अब टोल के दाम में बढ़ोतरी होने से पूरे महीने का […]

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बीच आम आदमी के लिए एक और बुरी खबर है। जी हां अब अप्रैल माह से टोल का दाम भी बढ़ेगा। 

पहले ही लोग पेट्रोल और डीजल के दाम सुनकर रो रहे हैं, ऊपर से अब टोल के दाम में बढ़ोतरी होने से पूरे महीने का बजट अच्छी तरह से बिगड़ने वाला है।

राष्ट्रीय राजमार्गों में पड़ने वाले टोल प्लाजा में 1 अप्रैल से ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। एनएचएआई ने 10 फीसदी तक शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। 

टोल महंगा होने से बस किराया और माल भाड़ा भी बढ़ जाएगा। दून-हरिद्वार और ऋषिकेश हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब लच्छीवाला टोल पर ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ेगा।

टोल टैक्स में वृद्धि से यात्री वाहनों के किराये और मालभाड़े में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे निजी वाहन चालकों के साथ ही बस-टैक्सी से सफर करने वालों की जेब भी ढीली होगी।

बता दें कि, लच्छीवाला में पिछले साल फरवरी में टोल प्लाजा शुरू हुआ था। यहां से हर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। गढ़वाल के साथ कुमाऊं की बसें भी यहां से गुजरती हैं। टोल टैक्स महंगा होने से अब बस वाहनों और टैक्सियों के रेट में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह रही नई रेट लिस्ट:-

  • टोल प्लाजा के बीस किमी दायरे में आने वाले क्षेत्र के लोगों के वाहनों के लिए मासिक पास की विशेष व्यवस्था है।
  • पहले टोल प्लाजा पर इनका पास 275 रुपये में बनता था, जो अब 40 रुपये बढ़कर 315 रुपये हो गया।
  • पहले दून में लच्छीवाला टोल प्लाजा के रेट और अबके रेट में जमीन आसमान का अंतर है। पहले कार-जीप के (एक तरफ) के 85 रुपए चुकाने पड़ते थे, जो अब बढ़कर 95 हो गए हैं।
  • कार-जीप (दो तरफ उसी दिन) के पहले 125 रुपए चुकाने पड़ते थे जो कि बढ़ा कर 145 रुपए कर दिए गए हैं।
  • लाइट कॉमर्शियल वाहन (एक तरफ) का रेट भी 20 रुपए बढ़ा दिया गया है। पहले यह 135 था जो कि बढ़कर 155 हो गया है।
  • लाइट कॉमर्शियल वाहन (दो तरफ उसी दिन) के पहले 200 देने पड़ते थे, जो कि अब 235 हो गए हैं।
  • भारी वाहन 4 से 6 एक्सल (एक तरफ) के 440 थे जो कि 70 रुपए बढ़ा कर 510 कर दिया गया है।
  • बता दें कि, देहरादून जिले में पंजीकृत कामर्शियल वाहनों को टोल प्लाजा पर टैक्स में छूट मिलती है। इसमें भी बढ़ोतरी हुई है। पहले जीप और कार का एकतरफा टैक्स 40 रुपये था, जो दस रुपये बढ़कर 50 रुपये हो गया है।
  • लाइट कामर्शियल वाहन (मिनी बस) का टैक्स पहले 65 रुपये था, जो अब 15 रुपये बढ़कर 80 हो गया है।
  • इसी तरह टू एक्सल बस और ट्रक का टैक्स 140 रुपये से 25 रुपये बढ़कर 165 रुपये हो गया है।
  • थ्री एक्सल बस और ट्रकों का 155 रुपये से बढ़कर 180 रुपये हो गया है।
  • अन्य भारी वाहनों के टैक्स में भी 35 से 40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts