केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम में प्रधानमंत्री मोदी के ऑनलाइन परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

थराली सशस्त्र सीमा बल (केंद्रीय विद्यालय) ग्वालदम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें केंद्रीय विद्यालय सशस्त्र सीमा बल के 405 बच्चों ने भाग लिया।

इस आयोजन में उप महानिदेशक अनिल कुमार शर्मा एवं प्रतिविद्रोहता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल सशस्त्र ग्वालदम की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रतिविद्रोहिता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम में केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने पर्वतारोहण संबंधी उपलब्धियां की प्रदर्शनी भी दिखाई।

इस कार्यक्रम में श्री राम विशाल उप कमांडेंट ,श्री त्रिभुवन सिंह प्रसाद  उप कमांडेंट, केंद्रीय विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती पूर्णिमा तथा अन्य अध्यापक आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान संस्थान में मौजूद प्रदर्शनी कक्ष मॉडल रूम का भी भ्रमण कराया गया, जिसमें बच्चों को सशस्त्र सीमा बल एवं अन्य उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस दौरान उत्साह देखने को मिला, बच्चों को दी गई जानकारी प्रेरणादायक रही।बच्चों को पढ़ लिखकर अपने देश की सच्ची सेवा करने का प्रण दिया गया ।

प्रतिविद्रोह  एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम देश के प्राचीनतम प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है इस प्रशिक्षण केंद्र का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना 1966 में हुई उसके बाद से ही निरंतर राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहा है।

उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम के बच्चों को संबोधित किया तथा छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य एवं आगामी परीक्षाओं में सफल होने हेतु शुभकामनाएं दी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts