बड़ी खबर : सरकारी बैंकों में भर्ती घोटाले को लेकर जांच कमेटी गठित। जांच अधिकारी नियुक्त

राज्य के जिला सहकारी बैंकों में हुई चतुर्थ श्रेणी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर मंत्री धन सिंह रावत ने जांच के आदेश दिए हैं ।साथ ही सहकारी बैंकों में हुए भर्ती घोटालों को लेकर जांच कमेटी बनाने के निर्देश भी दे दिए हैं। आपको बता दे कि प्रशासन ने उप निबंधक कुमार नीरज बेलवाल और […]

राज्य के जिला सहकारी बैंकों में हुई चतुर्थ श्रेणी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर मंत्री धन सिंह रावत ने जांच के आदेश दिए हैं ।साथ ही सहकारी बैंकों में हुए भर्ती घोटालों को लेकर जांच कमेटी बनाने के निर्देश भी दे दिए हैं।

आपको बता दे कि प्रशासन ने उप निबंधक कुमार नीरज बेलवाल और उप निबंधक कुमार मान सिंह सैनी को जांच अधिकारी बनाया है। साथ ही जांच जल्द से जल्द पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के 423 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी,इन भर्तियों में जिला सहकारी बैंक प्रबंधन के स्तर पर गड़बड़ी की जाने की शिकायत शासन स्तर तक पहुंची थी।

 शिकायतों पर पूर्व में भी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगी थी। उस दौरान हरिद्वार में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई थी,जिससे पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने भर्ती पर रोक लगा दी थी।

सचिव सहकारिता आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि सहकारिता मंत्री के आदेशों के क्रम में जांच टीम का गठन कर दिया गया है।जांच जल्द से जल्द पूरी की जाने के निर्देश भी दिए गए हैं जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts