आर.एस.एस. ने किया पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन।कतार बनाकर शहर में की परेड

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आर.एस.एस.)की तरफ से पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । सैकड़ों की तादाद में आर.एस.एस.से जुड़े लोगों ने कतार बनाकर शहर में परेड की । नैनीताल में आज हिन्दू नव वर्ष के मौके पर आर.एस.एस.की तरफ से पथ संचलन कार्यक्रम रखा गया था । संगठन […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आर.एस.एस.)की तरफ से पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । सैकड़ों की तादाद में आर.एस.एस.से जुड़े लोगों ने कतार बनाकर शहर में परेड की ।

नैनीताल में आज हिन्दू नव वर्ष के मौके पर आर.एस.एस.की तरफ से पथ संचलन कार्यक्रम रखा गया था । संगठन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मल्लीताल स्थित फ्लेट्स मैदान में एकत्रित हुए और बास्केट बॉल कोर्ट में जमीन पर बैठ गए । संगठन से जुड़े वरिष्ठ लोगों ने हर उम्र से आए सदस्यों का मार्गदर्शन किया । जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी जानकारियां दी गई । शाम के वक्त सभी आर.एस.एस.के सदस्य एक कतार में परेड में शामिल हुए । स्कूली बच्चों की तरफ से बैंड का प्रदर्शन किया गया जिसे सभी ने सराहा । परेड फ्लैट्स मैदान से बड़ा बाजार होते हुए मॉल रोड और हल्द्वानी रोड से धर्मशाला तक गई । वरिष्ठ स्वयंसेवक राम सिंह ने बताया कि इसके माध्यम से सभी वर्गों के लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया जाता है ।  

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts