बड़ी खबर: जानिए कौन है पुष्पा मुंजयाल। क्यों राहुल गांधी के नाम लिख दी अपनी सारी वसीयत

आज उत्तराखंड के देहरादून में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मुंजयाल ने करीब 50 लाख रुपए की अपनी चल संपत्ति का वारिस कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बना दिया। कौन है पुष्पा मुंजयाल: देहरादून के वृद्ध आश्रम प्रेम धाम में बहुत सारे बुजुर्ग रहते […]

आज उत्तराखंड के देहरादून में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मुंजयाल ने करीब 50 लाख रुपए की अपनी चल संपत्ति का वारिस कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बना दिया।

कौन है पुष्पा मुंजयाल:

देहरादून के वृद्ध आश्रम प्रेम धाम में बहुत सारे बुजुर्ग रहते हैं,इन्हीं में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मुंजयाल भी रहती है। पुष्पा आंखों से देख नहीं सकती और करीब 23 वर्षों से वह इसी वृद्ध आश्रम में रहती है।

वृद्ध आश्रम में सादगी से रहने वाली 80 वर्षीय  पुष्पा मुंजयाल बताती हैं कि उनके परिवार में उनके माता-पिता का देहांत बहुत पहले हो चुका है।

उनकी एक भाई का भी कैंसर से देहांत हो गया अब सिर्फ उनकी एक बहन है,जिसकी बहुत पहले शादी हो चुकी है।

हालांकि अपनी चल संपत्ति राहुल गांधी के नाम करने पर उनका कहना है कि उनकी बहन को किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है।

पुष्पा मुंजयाल लंबे समय तक अध्यापिका रही हैं और उन्होंने जो भी आज तक कमाया है वह सब राहुल गांधी के नाम कर दिया है।

पुष्पा बताती हैं कि पिछले 9 वर्षों से उन्होंने जो भी बैंक में एफ.डी कराई है, उन्होनें एफडी के नॉमिनेशन में राहुल गांधी का नाम डलवाया है।

क्यों राहुल गांधी के नाम कर दी अपनी सारी संपत्ति:

अपनी संपत्ति राहुल गांधी के नाम करने के पीछे पुष्पा मुंजाल बताती है कि राहुल गांधी बेहद सरल और सीधे हैं। लोग उन्हें बेवजह परेशान करते हैं ।राहुल गांधी बहुत भोले हैं और वह उनसे प्रभावित हैं।

यही नहीं पुष्पा मुंजाल कहती हैं कि उनके परिवार में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी या जवाहरलाल नेहरू या फिर सोनिया गांधी इन सबने देश के लिए बलिदान दिए हैं,इसलिए वह राहुल गांधी से प्रभावित हैं और उनको अपने बेटे की तरह मानती हैं।

पुष्पा कहती हैं कि राहुल गांधी ने अभी शादी नहीं की है जबकि उनकी इच्छा थी की राहुल की पत्नी को यह सारी ज्वैलरी भेंट करती।

पुष्पा मुंजयाल की संपत्ति:

पुष्पा मुंजयाल ने करीब 50 लाख रुपए की अपनी चल संपत्ति का वारिस कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाया है। साथ ही उनके पास 10 तोला ज्वेलरी हैं।

लीगल तौर पर उन्होंने इसकी रजिस्ट्री कर के कागजात कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को सौप दिये है।उनकी अचल संपत्ति के हकदार अब राहुल गांधी हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

Related Posts