बड़ी खबर : दिल्ली मे बलूनी से मिले धामी। बलूनी ने किया ये आग्रह

मुख्यमंत्री पद के दायित्व ग्रहण करने के बाद पुष्कर सिंह धामी अपनी पहली बार राजधानी दिल्ली की यात्रा पर हैं।  आज शाम उन्होंने राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से उनके आवास पर भेंट की।  सांसद बलूनी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके भावी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री […]

मुख्यमंत्री पद के दायित्व ग्रहण करने के बाद पुष्कर सिंह धामी अपनी पहली बार राजधानी दिल्ली की यात्रा पर हैं। 

आज शाम उन्होंने राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से उनके आवास पर भेंट की। 

सांसद बलूनी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके भावी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। 

मुख्यमंत्री धामी और सांसद बलूनी के बीच उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर दो घंटे से अधिक चर्चा हुई। 

बलूनी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि लंबे समय से प्रतिक्षित सिंगटाली पुल जो कि टिहरी और पौड़ी जनपद को जोड़ता है का कार्य प्रारंभ कराया जाने की आवश्यकता है। क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इस पुल की मांग के लिए आंदोलित है। 

मुख्यमंत्री धामी ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस जनहित के विषय पर कार्रवाई करेंगे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts