बड़ी खबर : धामी के दिल्ली दौरे का दूसरा दिन। मोदी से करेंगे मुलाकात। शीर्ष नेतृत्व का जताएंगे आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्लियामेंट हाउस दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिन के 12:00 बजे मुलाकात करेंगे।

साथ ही 1:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से और  शाम 4:00 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे।

आपको बता दे कि इस दौरान सीएम धामी उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण मसलों पर बातचीत करेंगे । साथ ही प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताएंगे ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts