हाई कोर्ट न्यूज : किसानों को गलत आँकड़े पेश कर कम पैसे दिए जाने पर दो कंपनियों से मांगा जवाब।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा का पैंसा किसानों को गलत आँकड़े पेश कर कम दिए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए एस.बी.आई.जनरल इन्सुरेंस और एन.सी.एम.एस.एल.कम्पनी को चार सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा है।        कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश सजंय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा का पैंसा किसानों को गलत आँकड़े पेश कर कम दिए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए एस.बी.आई.जनरल इन्सुरेंस और एन.सी.एम.एस.एल.कम्पनी को चार सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा है।

       कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश सजंय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे की खण्डपीठ ने अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद कि  तिथि नियत की है।

 मामले के अनुसार नैनीताल निवासी अजीत सिंह ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि नैनीताल जिले के 42 हजार 300 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत खरीफ की फसल का 2020 में एस.बी.आई.जनरल इन्सुरेंस कम्पनी से बीमा कराया था। लेकिन डेटा उपलब्ध कराने वाली कम्पनी मुम्बई ने गलत आँकड़े दिए, जिसकी वजह से जिले के किसानों को फसल बीमा का बहुत कम पैसा दिया गया और किसी किसान को दिया ही नही गया। जब इसकी शिकायत पी.एम.ओ.से करी गई तो यह मामला संसद में भी उठा। किसानों द्वारा एस.बी.आई.जनरल इन्सुरेंस और कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही करने और किसानों को हुए नुकसान का पैसा दिलाये जाने की मांग जनहित याचिका में की है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts