बड़ी खबर : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर ने डीएलएड के फार्म किये आंमत्रित।

डीएलएड करने वालों के लिए यह खबर काम की है। चूंकि, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) ने डीएलएड के फार्म आंमत्रित किये है। अगर आप भी डीएलएड करना चाहते है, तो इस खबर को पूरा पढ़ने के बाद ही ध्यानपूर्वक ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक एवं अर्ह स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये […]

डीएलएड करने वालों के लिए यह खबर काम की है। चूंकि, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) ने डीएलएड के फार्म आंमत्रित किये है। अगर आप भी डीएलएड करना चाहते है, तो इस खबर को पूरा पढ़ने के बाद ही ध्यानपूर्वक ऑनलाइन आवेदन करें।

इच्छुक एवं अर्ह स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। द्विवर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अर्ह अभ्यर्थियों से उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर, नैनीताल द्वारा परिषद की वेबसाइट www.ukdeled.com पर दिनांक 06 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आमंत्रित किये जाते हैं।

आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की अन्तिम तिथि 26 अप्रैल 2022 सांय 05:00 बजे एवं शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 26 अप्रैल 2022 रात्री 11:59 बजे तक हैं ।

नोट:-

निर्धारित अंतिम तिथि व समय के बाद आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जायेगा।

बता दें कि, परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थी निर्धारित समय सारणी के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु आवेदक के पास मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई.डी होना अनिवार्य है। एक मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई.डी पर एक ही आवेदक का पंजीकरण/आवेदन पत्र स्वीकार होगा।

ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्रेषित किये गये आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा डीएलएड प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा 2020-21 सूचना विवरणिका (Two Year DElEd Entrance Exam 2020-21 INFORMATION BROCHURE ” को डाउनलोड कर उसमें दिये गये निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लें।

अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि, वह दो वर्षीय डी.एल.एड प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा हेतु पात्रता के सभी निर्धारित मापदण्डों को पूरा करता है। अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के उपरांत ही वह आवेदन करें, अन्यथा किसी भी स्थिति में वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।

 

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts