बड़ी खबर : विजिलेंस टीम ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा।

रुड़की तहसील के राजस्व कर्मचारी को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। हरिद्वार जनपद की रुड़की तहसील के राजस्व कर्मचारी को विजिलेंस टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जानिए पूरा मामला:- रुड़की के मंडावली गांव निवासी प्रदीप कुमार […]

रुड़की तहसील के राजस्व कर्मचारी को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

हरिद्वार जनपद की रुड़की तहसील के राजस्व कर्मचारी को विजिलेंस टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

जानिए पूरा मामला:-

रुड़की के मंडावली गांव निवासी प्रदीप कुमार की जमीन का 143 करने के नाम पर राजस्व विभाग के कानून को राजकुमार लगातार पैसे दिए जाने की मांग कर रहे थे। बार-बार रिश्वत की मांग किए जाने पर प्रदीप कुमार ने विजिलेंस से संपर्क किया और कानूनगो के रिश्वत मांगने के बारे में बताया।

जिसके बाद विजिलेंस हरकत में आई और इस पर कार्यवाही की। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर शुक्रवार को राजस्व कर्मचारी को तहसील से रंगे हाथ दबोच लिया।

विजिलेंस टीम की छापेमारी से तहसील में हड़कंप मच गया। सभी राजस्व कर्मचारी सचेत हो गए जिन्होंने अपनी-अपनी पार्टियों को बुलाया हुआ था वह सब इधर-उधर हो गए।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts