गुड न्यूज : गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन (उत्तराखंड) ने किए रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित।

भारतीय सेना के कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन (उत्तराखंड) ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। गढ़वाल राइफल्स इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, क्लर्क, लोहार, कुक, बूटमेकर, धोबी, नाई, स्वीपर और रेंज चौकीदार के रिक्त पदों को भरने जा रहा हैं। अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार पात्रता रखने वाले […]

भारतीय सेना के कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन (उत्तराखंड) ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

गढ़वाल राइफल्स इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, क्लर्क, लोहार, कुक, बूटमेकर, धोबी, नाई, स्वीपर और रेंज चौकीदार के रिक्त पदों को भरने जा रहा हैं। अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार पात्रता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से दिए गए पते पर डाक द्वारा आवेदन जमा कर सकते हैं।

 शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

गढ़वाल राइफल्स के रिक्त पदों लोहार, कुक, बूटमेकर, धोबी, नाई, स्वीपर और रेंज चौकीदार इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना जरूरी हैं।

वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 और क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मदीवार को 12वीं पास होना जरूरी है साथ ही कंम्प्यूर और टाईपिंग संबंधित अन्य पात्रता होना भी जरूरी हैं। 

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई हैं। 

उम्मदवारों को श्रेणी अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई हैं।

चयन प्रक्रिया और भर्ती विवरण

पदों के लिए आवेदन करने वाले उममीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

भर्ती विवरण

कुक – 3,क्लर्क – 2 नाई – 2,स्वीपर – 2,लोहार – 1,बूटमेकर – 1,धोबी – 1,रेंज चौकीदार – 1,स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 – 1

वेतन

स्टेनोग्राफर- रु. 25900 से रु. 81100 प्रति माह

क्लर्क, कुक और बूटमेकर- रु. 19900 से रु. 63200 प्रति माह

लोहार, नाई, स्वीपर, रंग चौकीदार – रु. 18000 से रु. 56900 प्रति माह

 ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।

अब आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें।

अब इस आवेदन पत्र को दिए गए पते पर डाक द्वारा भेज सकते हैं

पता- कमांडेंट द गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन, जिला- पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड, पिन -24615

 

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts