गुड न्यूज : 9 साल से बन्द पड़ा प्राथमिक विद्यालय स्थानीय समाजसेवी के प्रयासों खुला। 10 छात्रो ने लिया प्रवेश

इंद्रजीत असवाल धुमाकोट पौड़ी गढ़वाल विगत 9 सालों से बंद चल रहे ब्लॉक नैनीडांडा के हलदुखाल क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उम्टा में 10 छात्रों के प्रवेश होने से आज उसे विधिवत रूप से खोला गया । आपको बातादें कि विगत 9 वर्षों से छात्र संख्यां न होने के कारण विद्यालय बंद चल रहा था,जिसमे […]

इंद्रजीत असवाल

धुमाकोट पौड़ी गढ़वाल

विगत 9 सालों से बंद चल रहे ब्लॉक नैनीडांडा के हलदुखाल क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उम्टा में 10 छात्रों के प्रवेश होने से आज उसे विधिवत रूप से खोला गया ।

आपको बातादें कि विगत 9 वर्षों से छात्र संख्यां न होने के कारण विद्यालय बंद चल रहा था,जिसमे कहीं न कहीं पलायन मुख्य कारण था ।

सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी संजीव नेगी के प्रयास से उक्त विद्यालय को आज 10 छात्रों के प्रवेश के साथ पुनः खोला गया ।

साथ मे अध्यापिका ज्योति गौड़ द्वारा बच्चों के प्रवेश को देखते हुए उनकी अच्छी शिक्षा देने को लेकर अपनी और से भरपूर प्रयास किये जाएंगे । इस दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला ।

सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी संजीव नेगी ने बताया कि स्कूल को खोलने के लिए विगत वर्ष नवम्बर से प्रयासरत थे, जिसके लिए विधायक, शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री सहित सभी कागजी कार्यवाही की गई।

वहीँ स्थानीय लोगों को भी इसके लिए तैयार किया गया,जिसमे आज १० बच्चों का प्रवेश हुआ है और छात्रों की संख्या में इजाफा किये जाने को लेकर आगे भी प्रयास करते रहेंगे ।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts