बड़ी खबर : सीएम धामी के लिये सीट छोडेंगे विधायक धामी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए कांग्रेस विधायक हरीश धामी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस विधायक हरीश धामी का एक बड़ा बयान आया है की कांग्रेस के कई विधायक कांग्रेस से नाराज हैं अगर मेरी जनता कहेगी तो मैं सीएम धामी के लिए अपनी विधानसभा सीट छोड़ दूंगा। विधायक हरीश धामी के इस […]

सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए कांग्रेस विधायक हरीश धामी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस विधायक हरीश धामी का एक बड़ा बयान आया है की कांग्रेस के कई विधायक कांग्रेस से नाराज हैं अगर मेरी जनता कहेगी तो मैं सीएम धामी के लिए अपनी विधानसभा सीट छोड़ दूंगा।

विधायक हरीश धामी के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि हरीश धामी सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ देंगे।

साथ ही हरीश धामी ने यह भी माना कि कांग्रेस विधायकों  में नाराजगी के चलते 10 विधायक  पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। 

हरीश धामी ने आलाकमान पर अनदेखी  का आरोप लगाया है। साथ ही हरीश धामी ने यह भी साफ कर दिया कि आज देर शाम नाराज विधायकों की बैठक होगी जिसके बाद वह कांग्रेस से इस्तीफा भी दे सकते हैं।

हरीश धामी ने प्रदेश प्रभारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में देवेंद्र यादव ने कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ाई है।

उन्होनें कहा कि,मुझे तो नहीं लगता कि कांग्रेस में हरीश या प्रीतम ने गुटबाजी को बढ़ावा दिया है। बल्कि गुटबाजी को बढ़ावा देने का काम देवेंद्र यादव ने किया है। यदि गणेश  गोदियाल से इस्तीफा लिया गया तो फिर इस्तीफा देवेंद्र यादव से क्यों नहीं लिया गया है।

हरीश धामी ने साफ  कहा कि जैसे जनता के आदेश से मैंने 2014 में अपनी विधायकीछोड़ी थी। उसी तरह यदि क्षेत्र के विकास के लिए अगर एक बार फिर मेरे इलाके की जनता कहेगी तो फिर इस्तीफा दें सकता हूँ। 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts