दु:खद : झील में डूबने से युवक की हुई मौत।

राजकुमार परिहार  बागेश्वर। थाना बैजनाथ अंतर्गत बैजनाथ बैराज में नहाते समय एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने उसे बैराज से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे […]

राजकुमार परिहार 

बागेश्वर। थाना बैजनाथ अंतर्गत बैजनाथ बैराज में नहाते समय एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने उसे बैराज से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही कर रही है।     

थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट ने बताया कि रविवार को कौसानी से कुछ युवक बैजनाथ मंदिर घूमने आए थे। गर्मी अधिक होने की वजह से वीटू आर कौसानी में कार्यरत एक युवक बैराज में नहाते समय डूब गया। जिस कारण उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक तुसार बिष्ट पुत्र श्री प्रदीप सिंह बिष्ट (21) बर्ष निवासी सीलगांव बाड़ेछीना अल्मोडा  का निवासी है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है तथा मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जायेगी।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts