ब्रेकिंग : सरकार शीघ्र करेगी 100 से ज्यादा दर्जा धारी की नियुक्ति

उत्तराखंड में धामी सरकार 100 से अधिक दर्जा धारियों की नियुक्ति करने जा रही है। दर्जा धारी मंत्री बनाने के लिए भाजपा संगठन की ओर से भी स्वीकृति मिल चुकी है। पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत की सीट छोड़ने वाले विधायक कैलाश हतोड़ी कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है। पहले चरण में सरकार […]

उत्तराखंड में धामी सरकार 100 से अधिक दर्जा धारियों की नियुक्ति करने जा रही है।

दर्जा धारी मंत्री बनाने के लिए भाजपा संगठन की ओर से भी स्वीकृति मिल चुकी है।

पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत की सीट छोड़ने वाले विधायक कैलाश हतोड़ी कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है।

पहले चरण में सरकार की प्राथमिकता संवैधानिक पदों आयोग की कुर्सी भरने पर रहेगी। 

गढ़वाल मंडल विकास निगम और कुमाऊं मंडल विकास निगम को भी नया अध्यक्ष मिल सकता है।इसके अलावा वन निगम और कृषि उत्पादन मंडी परिषद अध्यक्ष बनने के लिए नहीं कई विधायक लालायित है। 

राज्य स्त्री 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में संगठन के लोगों को तरजीह दी जा सकती है। इसके अलावा अल्पसंख्यक आयोग तथा भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण जैसे विभागों में जल्दी ही तैनाती हो सकती है।

राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के लिए अभी से लॉबिंग शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार सरकार इन पदों को दो-तीन चरणों में भर सकती है।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts