तलाश : मायके से लौटते हुए संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता लापता। मचा हड़कंप

थराली / गिरीश चंदोला   थराली । विकासखंड के अंतर्गत आदरा (कुलसारी) की एक विवाहित युवती मायके से ससुराल लौटते हुए रास्ते से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। महिला के पिता ने महिला की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कर उसकी ढूढखोज किए जाने की मांग की। नारायणबगड़ पुलिस चौकी में नारायणबगड़ क्षेत्र […]

थराली / गिरीश चंदोला

 

थराली । विकासखंड के अंतर्गत आदरा (कुलसारी) की एक विवाहित युवती मायके से ससुराल लौटते हुए रास्ते से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। महिला के पिता ने महिला की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कर उसकी ढूढखोज किए जाने की मांग की।

नारायणबगड़ पुलिस चौकी में नारायणबगड़ क्षेत्र के सिमली गांव के लक्ष्मण सिंह ने दी एक गुमशुदगी की रिपोर्ट में कहा हैं कि 21 अप्रैल को उनकी पुत्री रेखा देवी  अपनी ससुराल आदरा कुलसारी से मायके सिमली आई थी।और 22अप्रैल को वह दोपहर करीब ढाई बजे सिमली से अपनी ससुराल आदरा के लिए वापस लौट गई।

जब देर सांय करीब 6 बजें परिजनों ने रेखा को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आया। उसके बाद देर रात मायके वालों ने महिला के पति सुदर्शन सिंह को फोन किया तो उसने पत्नी के ससुराल नही पहुंचने की जानकारी दी।

उसके बाद महिला की ढूंढखोज की गई किंतु उसका कुछ भी अता-पता नही चल पाया। इस दौरान मालूम पड़ा कि महिला ने नारायणबगड़ में सिमली तिराहे पर सिमली गांव के ही एक दुकानदार की दुकान में यह कहते हुए अपना बैग रखा कि कुछ देर में आ कर वह बैग लेकर जाएगी किंतु वह बैग लेने भी नही पहुंची, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता महिला के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की ढूंढखोज की पुलिस से गुहार लगाई है।

थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ढूंढ खोज की जा रही है और मोबाइल नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही महिला की बरामदगी की जाएगी ।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts